दिनांक: 19 नवंबर 2025 , राज्यपाल से मिले आयोजन समिति के प्रतिनिधि — प्रदेश अधिवेशन हेतु सौंपा आमंत्रण
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् झारखंड प्रदेश द्वारा आगामी 27 एवं 28 दिसम्बर 2025 को प्रस्तावित प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह के निर्देशन में गठित आयोजन संरचना का विवरण प्रस्तुत करते हुए माननीय राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण सौंपा एवं पूर्ण सहयोग का आग्रह किया। महामहिम द्वारा इस पहल पर सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया गया।
आयोजन समिति की प्रमुख डॉ. राजश्री जयंती ने बताया कि यह अधिवेशन प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर झारखंड की भूमिका को और सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम में देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, युवा लेखक तथा शोधार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
प्रतिनिधिमंडल में परिषद् के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें