रविवार, 8 फ़रवरी 2026

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई का वार्षिक वनभोज हर्षोल्लास के साथ संपन्न : 8 फ़रवरी 2026

 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई का वार्षिक वनभोज हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर महानगर इकाई का वार्षिक वनभोज समारोह दिनांक 8 फरवरी 2026 को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों, साहित्यकारों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तरी तथा बोरंजाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हँसी-खुशी, आपसी मेल-मिलाप और आत्मीयता से परिपूर्ण इस आयोजन ने परिषद के सदस्यों के बीच पारस्परिक सद्भाव एवं संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साहित्यकारों एवं परिषद के सदस्यों को साहित्यिक गतिविधियों से इतर एक-दूसरे के साथ आत्मीय संवाद, मनोरंजन और पारिवारिक सौहार्द का अवसर प्रदान करना था। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण बना रहा।

अशोक सिंह , जे. पी. सिंह , आरती श्रीवास्तव , अनीता सिंह ,बबली मीरा , बसंत प्रसाद , भोगेंद्र नाथ झा , डॉ. अरुण शर्मा , कमल किशोर वर्मा, लक्ष्मी सिंह ,मनीला कुमारी ,नीलम परेवाल, नीलांबर चौधरी, निवेदिता श्रीवास्तव ,पूनम शर्मा स्नेहिल ,प्रसेनजीत तिवारी ,प्रेमलता सिंह ,रागिनी भूषण ,अंशुमान ,राजीव सिंह ,राजेंद्र राज ,राजेंद्र सिंह ,रीना सिन्हा ,सरिता सिंह ,शैलेंद्र पांडेय ‘शैल’ ,शिप्रा सैनी ,सोनी सुगंधा ,सुधाकर ठाकुर ,सुदीप्ता जेठी रावत ,सुखबीर कौर ,सुस्मिता पाठक ,सूरज सिंह राजपूत , संगीता मिश्रा जी , मिश्रा जी  आदि उपस्थित रहे।


भारतेंदु साहित्य उत्सव सह साहित्य-साधना के 100 वर्ष का सफ़लतापूर्ण आयोजन : 18 सितंबर 2026

  अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, झारखंड एवं साहित्य कला परिषद्, एल.बी.एस.एम. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘भारतेंदु साहित्य उत्सव सह साह...